ProctorSys

ProctorSys → AI से कॉपी चेकिंग

CBSE, ICSE और उत्तराखंड बोर्ड के स्कूलों के लिए

AI से कॉपी चेक करें, हर अंक पर शिक्षक की मुहर।

परीक्षा के बाद कॉपियों का ढेर और शिक्षकों की शामें। ProctorSys हर उत्तर पुस्तिका पढ़कर हर प्रश्न पर अंक और उसका कारण पेंसिल से सुझाता है। शिक्षक उसे स्वीकार करते हैं या बदलते हैं, पेन से। अंक जोड़ना, रिज़ल्ट बनाना और रिपोर्ट कार्ड, सब अपने आप।

मल्लिकार्जुन स्कूल का प्रतीक

यहाँ इस्तेमाल हो रहा है

मल्लिकार्जुन स्कूल, ऐंचोली, पिथौरागढ़

CBSE · सितंबर 2026 से · 12 विषयों में 500 से ज़्यादा उत्तर पुस्तिकाएँ

AI से कॉपी कैसे चेक करें: चार कदम

  1. उत्तर कुंजी दें। विषय के शिक्षक के साथ तय होती है, जिसमें वे दूसरे उत्तर और तरीके भी शामिल हैं जिन्हें शिक्षक सही मानते हैं।
  2. मोबाइल से कॉपियों की फ़ोटो लें। इंटरनेट अच्छा हो तब अपलोड करें, कुछ भी लाइव नहीं करना है।
  3. AI अंक और कारण सुझाता है, हर प्रश्न पर, जिस पन्ने से पढ़ा वह भी साथ में। जो उत्तर नहीं मिलता, उस पर "उत्तर नहीं मिला" लिखा आता है, अंदाज़े से अंक नहीं।
  4. शिक्षक हर अंक तय करते हैं। स्कूल जब चाहे, रिज़ल्ट जारी करता है।

कॉपी चेक करने वाला ऐप, और रिज़ल्ट बनाने वाला भी

कीमत

₹20 प्रति छात्र, प्रति विषय, प्रति माह। इसमें AI कॉपी चेकिंग, शिक्षक की जाँच, रिपोर्ट कार्ड, कक्षा का विश्लेषण और ऑनलाइन टेस्ट शामिल हैं।

स्कूल अक्सर पूछते हैं

AI से कॉपी कैसे चेक करें?

मोबाइल से हर छात्र की उत्तर पुस्तिका की फ़ोटो लें। ProctorSys आपकी उत्तर कुंजी से हर उत्तर पढ़कर अंक और कारण सुझाता है। शिक्षक हर प्रश्न पर सुझाव स्वीकार करते हैं या अंक बदलते हैं, और कुल अंक अपने आप जुड़ जाते हैं।

क्या AI ही अंक तय करता है?

नहीं। AI केवल सुझाव देता है। जब तक शिक्षक अंक स्वीकार नहीं करते, कोई अंक नहीं गिना जाता, और स्कूल के रिज़ल्ट जारी करने तक छात्रों को कुछ नहीं दिखता।

क्या हिंदी में लिखे उत्तर भी चेक होते हैं?

हाँ। मल्लिकार्जुन स्कूल, ऐंचोली, पिथौरागढ़ में हिंदी समेत 12 विषयों की कक्षा 10 और 12 की उत्तर पुस्तिकाएँ ProctorSys से चेक हुई हैं।

क्या ChatGPT से कॉपी चेक कर सकते हैं?

एक-दो उत्तर ChatGPT में डालकर देखे जा सकते हैं, पर पूरी कक्षा के लिए उसमें आपकी उत्तर कुंजी, शिक्षक की मंज़ूरी, अंकों का रिकॉर्ड, अध्याय-वार विश्लेषण और रिपोर्ट कार्ड नहीं होते। ProctorSys यही सब एक जगह देता है।

अपनी ही कॉपियों पर आज़माकर देखें

एक कक्षा, एक विषय, आपकी अपनी उत्तर पुस्तिकाएँ। रिपोर्ट कार्ड देखने के बाद ही फ़ैसला करें।